ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

ग्रोमैक्स ने 2WD और 4WD सेगमेंट में 8 नए ट्रैक्टर लॉन्च किए

ग्रोमैक्स ने 2WD और 4WD सेगमेंट में 8 नए ट्रैक्टर लॉन्च किए
शेयर पोस्ट

ग्रोमैक्स की नई पेशकश: 4WD और 2WD श्रेणियों में 8 नए ट्रैक्टर लॉन्च किए

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और गुजरात सरकार के संयुक्त उद्यम ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (पूर्व में महिंद्रा गुजरात ट्रैक्टर लिमिटेड) ने किसानों के लिए एक नई पेशकश की है। कंपनी ने 4WD और 2WD श्रेणियों में 8 नए ट्रैक्टर मॉडल लॉन्च किए हैं। इसमें किसानों को 50 एचपी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों में भी फैक्ट्री–फिटेड केबिन की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा किसानों की खेती कार्यों को और अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाएगा। आइए जानते हैं कि ग्रोमैक्स ने किसानों के लिए कौन-कौन से ट्रैक्टर मॉडल पेश किए हैं और इनमें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी।

भारत की पहली फैक्ट्री–फिटेड केबिन सीरीज

ग्रोमैक्स ने अपनी ट्रैकस्टार कवच श्रृंखला के अंतर्गत 50 हॉर्सपावर (HP) से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों में भारत की पहली फैक्ट्री–फिटेड केबिन श्रृंखला पेश की है, जिसे किसानों को एक सुरक्षित, आरामदायक और मौसम-रोधी कार्यस्थल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी शुरुआत में बिना वातानुकूलित (नॉन-एसी) संस्करण पेश करेगी, जबकि अगले चरण में वातानुकूलित संस्करण (एसी केबिन मॉडल) लॉन्च किया जाएगा। यह केबिन 50 एचपी से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों को बेहतर सुरक्षा और सुविधा प्रदान करता है, जिससे यह साल भर कृषि कार्यों और बेहतर उत्पादकता के लिए एक व्यावहारिक समाधान बन जाता है। 

खेती की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए उपयुक्त

ट्रैकस्टार कवच श्रृंखला में पेश किए गए ये नए ट्रैक्टर शक्तिशाली और ईंधन-कुशल डीजल इंजन तथा विश्वस्तरीय गियर बॉक्स तकनीक से संचालित है। ये नए ट्रैक्टर खेती की सभी जरूरतों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन और आसान संचालन प्रदान करने के बनाए किए गए हैं। बाग की खेती, सुपारी की खेती, अंतर-खेती, धान की खेती में पडलिंग और ढुलाई जैसे कार्यों को ये नए ट्रैक्टर आसानी से पूरा करेंगे। इसके अलावा, ग्रोमैक्स ने "सबसे सही चुनाव" अभियान के तहत अपना दूसरा डीवीसी भी लॉन्च किया है। यह नया अभियान प्रदर्शन, उत्पादकता और लाभप्रदता के मामले में ग्रोमैक्स के उत्पादों को किसानों के लिए किफायती और उपयुक्त विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है।

नए ट्रैकस्टार ट्रैक्टरों का विवरण :

  • ट्रैकस्टार कवच सीरीज:  एसी और नॉन-एसी दोनों केबिन विकल्पों के साथ यह रेंज विशेष रूप से ढुलाई और कृषि कार्यों के लिए डिजाइन की गई है। इसमें ट्रैकस्टार 545, 4WD और 550 4WD जैसे मॉडल उपलब्ध होंगे। ये चालक को विभिन्न मौसमों और परिस्थितियों में आराम और बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करेंगे। 

  • ट्रैकस्टार 525 4WD NT : यह 25 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो विशेष रूप से अंतर-खेती के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपनी श्रेणी में 33'' ट्रैक-चौड़ाई (2.75 फीट) वाला ट्रैक्टर मॉडल है, जो संकीर्ण पंक्तियों में अधिक गतिशीलता और दक्षता सुनिश्चित करता है।

  • ट्रैकस्टार 525 2WD : 25 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसे खासकर बाग-बगीचों में खेती के लिए तैयार किया गया है। यह बाग-बगीचों में इष्टतम प्रदर्शन और आसान संचालन प्रदान करता है।
     
  • ट्रैकस्टार 540 HT :  यह 40 एचपी इंजन श्रेणी एक मजबूत और बहुउद्देशीय ट्रैक्टर है, जो ढुलाई और पोखर जैसे कठिन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्थायित्व और शक्तिशाली प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
     
  • ट्रैकस्टार 540 ऑर्चर्ड: यह भारत का पहला 40 एचपी रेंज का ट्रैक्टर, जिससे विशेष रूप से सुपारी की खेती के लिए बनाया गया है। यह ट्रैकस्टार खेती की बहुमुखी प्रतिभा और उत्पादकता बढ़ाने के लिए बहुक्रियाशील उपयोगिता फीचर्स प्रदान करता है।
     
  • ट्रैकस्टार 545 4WD : यह 45 एचपी श्रेणी का एक बहुमुखी ट्रैक्टर है, जो ढुलाई, पोखर और विभिन्न खेती अनुप्रयोगों के लिए उपयुक्त है। यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों में विश्वसनीयता और दक्षता का वादा करता है।
     
  • ट्रैकस्टार 550 4WD : यह 50 एचपी रेंज का एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसका उद्देश्य आलू की खेती, पडलिंग और विभिन्न कृषि कार्यों में उपयोगिता को अधिकतम करना है। यह ताकत और विश्वसनीयता का प्रतीक है।
     
  • ट्रैकस्टार 550 HT: यह 50 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर, जो बढ़ी हुई उत्पादकता और असाधारण प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। इसे भारी ढुलाई और बहु-उपयोगी कृषि-अनुप्रयोग के लिए डिजाइन किया गया है। 

इन ग्रोमैक्स डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे नए ट्रैक्टर मॉडल

ये आठ नए ट्रैक्टर विश्वस्तरीय तकनीक से समर्थित हैं और किसानों को सालभर अधिक उत्पादकता के साथ सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। भारत के पहले सब-50 एचपी फैक्ट्री-फिटेड केबिन ट्रैक्टर के लॉन्च के साथ, ग्रोमैक्स मूल्य, प्रदर्शन और सामर्थ्य के आदर्श संतुलन की तलाश करने वाले अपने बढ़ते ग्राहक वर्ग की सेवा जारी रखता है। त्योहारी सीजन के अवसर पर ये नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से सभी ग्रोमैक्स डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। 

इस दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ग्रोमैक्स डीलर एक विशेष उपभोक्ता योजना और हर ट्रैक्टर खरीद पर एक सुनिश्चित उपहार भी दे रहे हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर