Escorts Kubota Sales Report 2025 : एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (ईकेएल) एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने मार्च 2025 के लिए अपने ट्रैक्टर की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें कंपनी ने अपने ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) की संख्या साझा की है। ईकेएल ने मार्च 2025 के लिए बीते साल इसी महीने के मुकाबले ट्रैक्टर की बिक्री में मजबूत उछाल के साथ 11,374 ट्रैक्टर बेचे है, जो पिछले साल मार्च में बेची गई 9,888 यूनिट से 15 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2025 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टरों की बिक्री में 15.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी ने पिछले साल मार्च 2024 में बेचे गए 9,355 ट्रैक्टरों की तुलना में मार्च 2025 में 10,775 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। वहीं, कंपनी ने मार्च 2025 के लिए निर्यात बिक्री में भी 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले साल के 533 ट्रैक्टरों से बढ़कर 599 यूनिट हो गई। बिक्री प्रदर्शन को लेकर ईकेएल ने कहा कि मार्च महीने में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत से मांग में तेजी आई है। सामान्य दक्षिण-पश्चिम मानसून, रबी की बुआई में वृद्धि, अच्छे जल स्तर और अनुकूल परिस्थितियों के पूर्वानुमानों से बिक्री में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।
विवरण | मार्च 2025 | मार्च 2024 | परिवर्तन (%) में |
घरेलू | 10,775 | 9,355 | 15.20% |
निर्यात | 599 | 533 | 12.40% |
कुल बिक्री | 11,374 | 9,888 | 15.00% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने मार्च 2025 के आंकड़ों के साथ अपनी फाइनेंशियल ईयर 25 के 4th क्वार्टर (जनवरी से मार्च) ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 25 के 4th क्वार्टर (चौथी तिमाही) में कुल 26,633 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जबकि वित्तीय वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 24,747 इकाइयों की बिक्री हुई थी। यह बिक्री वित्तीय वर्ष 2025 के 4th क्वार्टर (जनवरी 2025-मार्च 2025 ) में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
विवरण | FY 2025 | FY 2024 | परिवर्त (%) में |
डोमेस्टिक | 24,801 | 23,406 | 6.00% |
एक्सपोर्ट | 1,832 | 1,341 | 36.60% |
कुल बिक्री संख्या | 26,633 | 24,747 | 7.60% |
6.0 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि के साथ Q4 FY 25 में घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 24,801 इकाइयों तक पहुंच गई, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के दौरान 23,406 यूनिट थी। हालांकि इस बीच, कंपनी ने निर्यात बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो Q4 FY24 में 1,341 यूनिट की तुलना में 36.6 प्रतिशत बढ़कर 1,832 इकाईयों की हो गई। कंपनी ने कहा कि यह वृद्धि मजबूत बाजार मांग, अनुकूल कृषि परिस्थितियों और रबी की बुवाई में वृद्धि से प्रेरित है। सामान्य दक्षिण-पश्चिम मानसून एवं अच्छे जल भंडार स्तरों के पूर्वानुमान से आने वाले महीनों में बिक्री को समर्थन मिलने की उम्मीद है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा घरेलू एवं निर्यात दोनों बाजारों में निरंतर वृद्धि के बारे में आशावादी है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y