एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने मई 2025 की मासिक बिक्री रिपोर्ट में मिश्रित ट्रैक्टर बिक्री आंकड़े प्रदर्शित किए हैं। कंपनी ने मई 2025 के लिए कुल 10,354 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल मई 2024 में बेचे गए 10,286 ट्रैक्टरों से 0.70 % की मामूली वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, एस्कॉर्ट्स कुबोटा की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई। मई 2025 में, कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 9,703 यूनिट्स की रही है, जो पिछले साल मई महीने में 9,906 इकाइयां थी। इस प्रकार, घरेलू बिक्री में 2 प्रतिशत की कमी आई है। इसके विपरीत, कंपनी की निर्यात में मजबूत वृद्धि देखी गई। मई 2025 में 651 ट्रैक्टर निर्यात किए, जो मई 2024 निर्यात की गई 380 ट्रैक्टरों से 71.30% अधिक है।
विवरण | मई 2025 | मई 2024 | परिवर्तन (%) |
घरेलू | 9,703 | 9,906 | -2% |
निर्यात | 651 | 380 | 71.30% |
कुल बिक्री | 10,354 | 10,286 | 0.70% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने वित्त वर्ष 26 (अप्रैल और मई) के लिए अपनी कम्यूलेटिव (संचयी) बिक्री रिपोर्ट भी जारी की। कुल मिलाकर, कंपनी ने वित्त वर्ष 26 में अप्रैल से मई (पहले 2 महीने) के दौरान कुल (घरेलू+निर्यात) 19,083 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बेचे गए 19,125 ट्रैक्टरों से मामूली कम है। यह कुल बिक्री में 0.2% की गिरावट बताती है।
अप्रैल और मई 2025 तक पहले दो महीनों में, कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 17,851 इकाईयों की रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि में बेची गई 18,398 इकाइयों से 3 प्रतिशत कम है। वहीं, दूसरी ओर निर्यात में 69.5% की जोरदार वृद्धि रही है। अप्रैल से मई 2025 (पहले 2 महीने) की अवधि के लिए कंपनी ने 1,232 ट्रैक्टर निर्यात किए, जबकि पिछले साल इसी अवधि के लिए 727 इकाइयों का निर्यात किया था।
विवरण | वित्त वर्ष 2026 | वित्त वर्ष 2025 | परिवर्तन (%) |
घरेलू | 17,851 | 18,398 | -3% |
निर्यात | 1,232 | 727 | 69.50% |
कुल बिक्री | 19,083 | 19,125 | -0.20% |
अनुकूल कृषि परिस्थितियों और ग्रामीण मांग के संकेतकों के कारण निरंतर गति रहने की उम्मीद है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL), जिसे पहले एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह 8 दशकों के विनिर्माण अनुभव के साथ भारत के इंजीनियरिंग समूहों में से एक है। कंपनी अपने दो मुख्य व्यवसाय प्रभागों के तहत कृषि मशीनीकरण और निर्माण क्षेत्रों के लिए सेवाएं प्रदान करती है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने बिक्री प्रदर्शन का श्रेय मौसमी कारकों को दिया है। कंपनी ने कहा, “समय से मानसून मौसम की शुरूआत ने किसानों को आगामी खरीफ सीजन के लिए तैयार कर दिया है। “सामान्य से बेहतर मानसून के पूर्वानुमान के साथ ही जलाशयों में अच्छे जल स्तर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर वित्तीय स्थितियों के कारण आने वाले महीनों में ट्रैक्टर की मांग में वृद्धि होने की उम्मीद है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y