एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (Escorts Kubota Limited) के एग्री मशीनरी व्यवसाय ने अक्टूबर 2025 में 18,798 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो कंपनी के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में बेचे गए 18,110 ट्रैक्टरों की तुलना में 3.8% की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाता है। यह वद्धि न केवल कृषि क्षेत्र की मजबूती और त्योहारी मांग का संकेत है, बल्कि यह भी साबित करता है कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा के ट्रैक्टरों पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
अक्टूबर 2025 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 18,423 यूनिट रही है, जो अक्टूबर 2024 के 17,839 यूनिट्स के मुकाबले 3.3% अधिक है। वहीं, कंपनी ने इस महीने 375 ट्रैक्टरों का निर्यात किया है, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 के 271 यूनिट्स की तुलना में 38.4% की वृद्धि को दर्शाता है। यह प्रदर्शन एक नया रिकॉर्ड स्थापित करता है, जो कंपनी की बाजार में लगातार मजबूत स्थिति को दर्शाता है।
|
विवरण |
अक्टूबर 2025 (FY 26) |
अक्टूबर 2024 (FY 25) |
% परिवर्तन |
|
घरेलू |
18,423 |
17,839 |
3.3% |
|
निर्यात |
375 |
271 |
38.4% |
|
कुल |
18,798 |
18,110 |
3.8% |
कंपनी ने कहा कि ट्रैक्टर उद्योग में यह सकारात्मक रुझान त्योहारी सीजन के पहले शुरू होने, सरकार के निरंतर सहयोग, जीएसटी दर में कटौती, अनुकूल कृषि परिस्थितियों और जलाशयों में पर्याप्त जलस्तर जैसे कारकों से प्रेरित रहा। सितंबर में शुरू हुई मजबूत त्योहारी बिक्री की गति अक्टूबर में और बढ़ी, जिससे खुदरा मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। लेकिन कई राज्यों में लंबे समय तक बारिश के कारण फसल को नुकसान और बुवाई में बाधा आई, फिर भी रबी मौसम के दौरान मांग स्थिर रहने की उम्मीद है, जो उद्योग के लिए शुभ संकेत है।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के कृषि मशीनरी व्यवसाय ने साल-दर-साल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी (फ़ार्मट्रैक, पॉवरट्रैक और कुबोटा ट्रैक्टर) ने वित्त वर्ष 2025–26 के अप्रैल–अक्टूबर (7 माह) के दौरान 83,256 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष की 74,475 ट्रैक्टरों की तुलना में 11.8% अधिक है। घरेलू बिक्री में 10.5% की वृद्धि हुई और यह 79,600 इकाई पर पहुंच गई, जबकि निर्यात बिक्री में 48.7% की बढ़ोतरी हुई और यह 3,656 इकाई रही। यह आंकड़ा दर्शाता है कि कंपनी ने स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में लगातार मजबूती बनाए रखी है।
|
विवरण |
FY 26 (अप्रैल–अक्टूबर 2025) |
FY 25 (अप्रैल–अक्टूबर 2024) |
% परिवर्तन |
|
घरेलू |
79,600 |
72,016 |
10.5% |
|
निर्यात |
3,656 |
2,459 |
48.7% |
|
कुल |
83,256 |
74,475 |
11.8% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड (EKL) भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है, जिसके पास आठ दशकों (80 वर्षों) का विनिर्माण अनुभव है। “समृद्धि फैलाना और जीवन को प्रभावित करना” के उद्देश्य के साथ, कंपनी ने कृषि मशीनीकरण और भारतीय निर्माण क्षेत्र के विकास के माध्यम से देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ईकेएल इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, नवाचार, बाजार की जरूरतों के अनुरूप तकनीक के विकास और लागत कुशलता के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अपने ग्राहकों और शेयरधारकों को अधिकतम मूल्य प्रदान किया जा सके।
कंपनी के प्रमुख व्यवसाय क्षेत्र :
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
Mahindra Tractors Honoured for Agricultural Innovation at ISAE 59th
New Holland to Build New Tractor Plant on 100-acre YEIDA Land
Powertrac Digitrac PP 46i Price, Features, and Performance Complete Details
45 एचपी सोलिस 4415 ट्रैक्टर : पावर, कीमत और तकनीकी फीचर्स जानें
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR