जून 2025 : एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने जून 2025 के लिए अपनी बिक्री रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ट्रैक्टरों की बिक्री में वृद्धि की घोषणा की है। कंपनी ने जून 2025 के दौरान 2.2% की वृद्धि के साथ कुल 11,498 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष जून 2024 में 11,245 इकाइयां थी। कंपनी ने इस वृद्धि को मानसून की अच्छी शुरुआत, सरकार द्वारा उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा और खरीफ मौसम की मजबूत मांग से जोड़ा है। आइए, जानते हैं कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की घरेल और निर्यात बिक्री आकड़े जून 2025 के लिए क्या रहे है और कंपनी ने इस दौरान भारत (घरेलू बाजार) में कितने ट्रैक्टर बेचे हैं?
एस्कॉर्ट्स कुबोटा द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी की जून 2025 में घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 10,997 यूनिट्स की रही है, जो जून 2024 में बेची गई 11,011 यूनिट्स की तुलना में 0.1% की हल्की गिरावट को दर्शाता है। निर्यात बिक्री की बात करें, तो एस्कॉर्ट्स कुबोटा की निर्यात में 114.10% की मजबूत वृद्धि देखी गई है। जून 2025 में निर्यात ट्रैक्टर की बिक्री 501 यनिट्स की हो गई, जो पिछले साल जून 2024 में 234 इकाईयां थी।
| बिक्री विवरण | जून 2025 | जून 2024 | परिवर्तन (%) |
| डोमेस्टिक बिक्री | 10,997 | 11,011 | -0.10% |
| एक्सपोर्ट बिक्री | 501 | 234 | 114.10% |
| टोटल सेल यूनिट | 11,498 | 11,245 | 2.20% |
एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून 2025) के लिए कुल 30,581 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान बेची गई 30,370 इकाइयों की तुलना में 0.70 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्शाती है। फर्स्ट क्वार्टर (तिमाही) के लिए कंपनी की घरेलू बिक्री 28,848 ट्रैक्टर की रही, जो अप्रैल-जून 2024 में बेची गई 29,409 इकाइयों से 1.9 प्रतिशत कम है। वहीं, कंपनी ने निर्यात बिक्री में मजबूत वृद्धि देखी है, पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 1,733 ट्रैक्टर निर्यात किए गए हैं, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में निर्यात की गई 961 इकाइयों की तुलना में 80.3 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्शाता है।
| विवरण | वित्त वर्ष 2026 | वित्तवर्ष 2025 | परिवर्तन (%) |
| घरेलू | 28,848 | 29,409 | -1.90% |
| निर्यात | 1,733 | 961 | 80.30% |
| कुल बिक्री | 30,581 | 30,370 | 0.70% |
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
महिंद्रा OJA सीरीज के 7 मॉडल: जानें फीचर्स, कीमत और पावर प्रदर्शन
Retail Tractor Sales in Oct 2025 Reach 73,577 Units With 14.22% Growth
फार्मट्रैक 30 एटम v/s न्यू हॉलैंड सिम्बा 30: परफॉर्मेंस, कीमत और फीचर्स तुलना
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR