Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

जापानी तकनीक से निर्मित 30 एचपी का बागवानी ट्रैक्टर

जापानी तकनीक से निर्मित 30 एचपी का बागवानी ट्रैक्टर
पोस्ट -11 फ़रवरी 2025 शेयर पोस्ट

जापानी तकनीक से तैयार 30 एचपी में बेहतरीन बागवानी ट्रैक्टर, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Solis 3016 SN 30 HP Tractor : सॉलिस यानमार ट्रैक्टर्स, भारत के लिए अपने सबसे ताकतवर मल्टी स्पीड ट्रैक्टरों की एक विस्तृत और इनोवेटिव सीरीज पेश करता है। यह भारत में “प्रगतिशील किसानों की पहली पसंद” के रूप में पहचाना जाता है। सॉलिस (Solis) के ट्रैक्टर विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध हैं। इनमें कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर (मिनी), यूटिलिटी ट्रैक्टर (उपयोगिता) और नैरो ट्रैक (संकीर्ण) फार्म ट्रैक्टर शामिल हैं, जो दुनिया की नंबर 1 जापानी तकनीक से निर्मित हैं और ये तकनीकी रूप से कृषि के विभिन्न कामों को आसान बनाते है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है। अगर आप भी अपने छोटे खेतों और बागवानी हेतु जापानी तकनीक के फायदे उठाना चाहते हैं, तो आप सॉलिस 3016 एसएन (Solis 3016 SN) ट्रैक्टर में निवेश कर सकते हैं। यह एक 30 एचपी का 4 डब्ल्यूडी मिनी ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से संकीर्ण ट्रैक फार्म के लिए तैयार किया गया है। आइए, इस लेख के माध्यम से सॉलिस ब्रांड द्वारा निर्मित सॉलिस 3016 एसएन (Solis 3016 SN Tractor) के सभी स्पेसिफिकेशन्स, शानदार फीचर्स और कीमत के बारे में जानें...

New Holland Tractor

सॉलिस 3016 एनएस- 4WD 30 एचपी ट्रैक्टर (Solis 3016 NS- 4WD 30 HP Tractor)

सॉलिस 3016 NS-4WD एक 30 HP श्रेणी में जापानी तकनीक से संचालित ट्रैक्टर है, जिसे विशेष रूप से बागवानी से जुड़े छोटे किसानों की समृद्धि के लिए विकसित किया गया है। यह कॉम्पैक्ट सॉलिस ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 1318 सीसी जापानी तकनीक कूलेंट-कूल्ड इंजन से लैस, जो 30 एचपी और 81 एनएम मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। सोलिस 3016 एसएन 3000 रेटेड आरपीएम पर अधिकतम उत्पादकता के लिए बेजोड़ प्रदर्शन प्रदान करता है । सबसे मजबूत मल्टीस्पीड ट्रांसमिशन, एडवांस E3 इंजन, उन्नत हाइड्रोट्रॉनिक्स हाइड्रोलिक्स, सॉलिस प्रॉमिस, जापानी एर्गोनोमिक स्टाइलिंग जैसे 5 जापानी तकनीक से किसानों को कम ईंधन पर अधिक काम करने के फायदे मिलते हैं।

सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर के फीचर्स (Solis 3016 SN Tractor Features)

  • सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर सिंक्रोमेश मजबूत मल्टीस्पीड ट्रांसमिशन है। 
  • बड़े और विशाल प्लेटफॉर्म के साथ, इसमें एर्गो डिजाइन के साथ सीटिंग की सुविधा है, जो किसानों को संचालन के दौरान बेहतर आराम प्रदान करती है। 
  • सॉलिस 3016 एसएन ट्रैक्टर में 6x12 के फ्रंट टायर और 8.3x20 इंज के रियर टायर है। 
  • इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक और पावर स्टीयरिंग है, जो ऑपरेटर को बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।  
  • सॉलिस एसएन 4 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 600 किलोग्राम की लिफ्ट कैपसेटी और बेहतरीन परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स हैं।  
  • इसमें एमआरपीटीओ है, जो 540 और 540 ERPM की हाईएस्ट पीटीओ पावर प्रदान करती है। 
  • सॉलिस 3016-4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में डायनामिक स्टाइल, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी गाइड लाइट है, जिससे रात के समय बेहतर कार्य दक्षता मिलती है। 
  • इसके अलावा, सॉलिस 3016 एसएन मॉडल की आगे की गति 22.57 किमी प्रति घंटा है।
  • इसमें 28 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता है जो आपको खेतों पर लंबे समय तक काम करने की अनुमति देती है।
  • सॉलिस 3016-4WD ट्रैक्टर अपने कुल वजन 990 किलोग्राम, 1570 एमएम का व्हील बेस, 2780 एमएम की कुल लंबाई और 1140 एमएम की कुल चौड़ाई के साथ यह नैरो ट्रैक खेत के लिए उपयुक्त है।

सोलिस 3016 NS -4WD की कीमत क्या होगी? (What will be the price of Solis 3016 NS -4WD?)

विभिन्न अनुप्रयोगों जैसे कि पडलिंग, आलू की बुवाई, डोजर, लोडर के लिए विकसित किया गया अत्याधुनिक सोलिस 3016 NS -4WD एक तकनीकी चमत्कार है,जो विभिन्न फसलों और मिट्टी की विशिष्ट स्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे किसानों को अधिक आय अर्जित करने और समृद्धि प्राप्त करने में मदद मिलती है। सॉलिस 3016-4WD की कीमत (एक्स शोरूम) 5.70-5.95 लाख रुपए है, जो भारतीय किसानों के बजट के हिसाब से तय की गई है।

सॉलिस अपने सभी सॉलिस ट्रैक्टरों पर 5 साल की लंबी वारंटी प्रदान करता है, जो सामग्री और कारीगरी में दोषों को कवर करती है। साथ सॉलिस यानमार 500 घंटे इंजन ऑयल परिवर्तन और अन्य तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और रखरखाव सेवाओं जैसी बिक्री के बाद की सेवाएं उपलब्ध करता है, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सके कि सॉलिस ट्रैक्टर के मालिक अपनी मशीनों से अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सॉलिस 3016-4WD की कीमत एवं अन्य संबंधित जानकारी के लिए किसान भाई ट्रैक्टर गुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां उत्पाद के सभी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर