Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Mahindra Tractor : कृषि कार्यों के लिए भारत में 3 सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर

Mahindra Tractor : कृषि कार्यों के लिए भारत में 3 सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर
पोस्ट -30 दिसम्बर 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर : खेती एवं कृषि व्यवसाय अनुप्रयोगों के लिए भारत में 3 सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर, जानें तकनीकी फीचर्स और कीमत

Mahindra & Mahindra Tractors : भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसके विभिन्न क्षेत्रों में मिट्‌टी और जलवायु परिस्थितियों के अनुसार, खाद्यान्न एवं उद्यानिकी खेती होती है। साथ ही कृषि व्यवसायों द्वारा भी देश के किसान लाभ कमाते हैं। आज सभी कृषि अनुप्रयोगों के लिए किसानों द्वारा कृषि ट्रैक्टरों का उपयोग बडे़ लेवल पर किया जा रहा है। इसमें देश की नंबर 1 और संख्या के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है। देश में महिंद्रा ट्रैक्टर्स अपनी कई दशकों की पुरानी विरासत के साथ, नई-नई रचनाओं के निर्माण में सबसे आगे रही है और बदलते समय के साथ लगातार उन उत्पादों को वितरित कर रही है, जो देशभर के किसानों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। भारत में विविध कृषि और गैर-कृषि परिस्थितियों के लिए सबसे लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल में महिंद्रा युवो 575 डीआई, महिंद्रा युवो 415 डीआई और महिंद्रा जीवो 225 डीआई शामिल हैं। इन ट्रैक्टरों ने देश के लाखों किसानों का विश्वास एवं वफादारी अर्जित कर एक अलग मानक स्थापित किया है। आइए, इस लेख में महिंद्रा के इन तीनों ट्रैक्टरों के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

महिंद्रा युवो 575 डीआई के तकनीकी स्पेसिफिकेशन (Technical Specifications of Mahindra Yuvo 575 DI)

महिंद्रा युवो 575 डीआई ट्रैक्टर में उन सभी तकनीकी उन्नत फीचर्स से लैस हैं, जो कृषि उत्पादकता बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यह ट्रैक्टर महिंद्रा के सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टरों की श्रृंखला में विस्तृत विविधता के साथ आता है। महिंद्रा युवो 575 डीआई में 45 एचपी, 4 सिलेंडर, 2979 सीसी का मजबूत इंजन, पावर स्टीयरिंग, 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है। महिंद्रा 575 युवो डीआई ट्रैक्टर शानदार पावर और प्रिसिजन उत्पन्न करता है। सबसे प्रभावशाली फीचर्स में से एक इसका चार-सिलेंडर वाला इंजन है, जो श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ माइलेज और 41.1 एचपी पीटीओ, समानांतर कूलिंग और 178.68 एनएम का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इस महिंद्रा युवो ट्रैक्टर में है बैठने के लिए आरामदायक सीट, ड्राई-टाइप सिंगल और डुअल क्रप्टो क्लच सिस्टम के साथ कई गियर ऑप्शन्स, स्मूद कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन, हाई प्रिसिजन हाइड्रोलिक्स और 2 साल की वारंटी भी। इसके अलावा, महिंद्रा 575 युवो सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जो आपके कृषि कार्यो को और भी आसान बनाए।

भारत में महिंद्रा युवो ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद है, हर किसान चाहता है कि खेती एवं कृषि व्यवसाय अनुप्रयोगों  के काम इस ट्रैक्टर का उपयोग करें। प्रत्येक किसान एक ऐसा मॉडल चाहते हैं, जो कम कीमत पर अच्छा काम करें और बेहतर प्रदर्शन दें। किसान महिंद्रा 575 युवो डीआई को 813200 रुपए से लेकर 829250 रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) तक की कीमत पर आसानी से खरीद सकते हैं। महिंद्रा युवो 575 डीआई यह कीमत बजट-अनुकूल है।

महिंद्रा युवो 415 डीआई के विशेष फीचर्स (Special Features of Mahindra Yuvo 415 DI)

महिंद्रा युवो 415 डीआई को आधुनिक खेती की कठिनाइयों का सामना और कृषि व्यवसाय में क्रांति लाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह शक्तिशाली उत्पाद रॉ पावर को बेजोड़ ईंधन दक्षता के साथ जोड़ता है और आधुनिक खेती की कठोरताओं का सामना करने के लिए बनाया गया है। इस युवो 415 डीआई ट्रैक्टर में 40 एचपी, डीआई इंजन, चार सिलेंडर, पावर स्टीयरिंग और 1500 किलोग्राम हाइड्रोलिक लिफ्टिंग की क्षमता है। यह अपनी श्रेणी में बेहतर बिजली और सबसे कम ईंधन की खपत के साथ सभी खेती और व्यावसायिक अनुप्रयोगों को कुशलतापूर्वक पूरा करता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपको कम लागत में बेहतर लाभ मिले सकें। 

इसमें लिक्विड-कूल्ड कूलिंग सिस्टम, फुल कॉन्सटेंट मेश ट्रांसमिशन, ड्राई-टाइप सिंगल / डुअल- सीआरपीटीओ (वैकल्पिक) क्लच, 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर के साथ एक शक्तिशाली गियरबॉक्स है, जो इसे सुचारू और आसान कामकाज प्रदान करता है। महिंद्रा युवो 415 डीआई तेल में डूबे हुए ब्रेक और 540 @ 1510 के साथ लाइव सिंगल स्पीड पीटीओ से लैस है। इस महिंद्रा युवो ट्रैक्टर पर 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी मिलती है। महिंद्रा युवो 415 डीआई ट्रैक्टर का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। इसका उपयोग मुख्य रूप से गेहूं, चावल, गन्ना जैसी अन्य फसलों की खेती के लिए किया जाता है। भारत में महिंद्रा युवो 415 की कीमत 7.49 लाख रुपए से 7.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम कीमत) है। यह कीमत इसे किसानों के लिए लागत प्रभावी विकल्प बनाती है।  

महिंद्रा जीवो 225 डीआई की विशिष्टताएं (Specifications of Mahindra Jivo 225 DI)

महिंद्रा जीवो 225 डीआई कुशलता और कंट्रोल का पावरहाउस है। महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर श्रेणी में यह 2डब्ल्यूडी, 4डब्ल्यूडी दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। महिंद्रा जीवो 225 डीआई सभी प्रासंगिक फीचर्स के साथ एक पावर फुल मिनी ट्रैक्टर मॉडल है, जो भारत में उद्यानिकी खेती के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय है। महिंद्रा जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर में 2 सिलेंडर, 1366 सीसी का 14.7 kW (20 एचपी) इंजन है, जो 2300 आरपीएम/मिनट पर इतना ज़्यादा पावर और कंट्रोल देता है, जो पहले कभी नहीं मिला। 605/750 रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) मल्टी-स्पीड पीटीओ और 750 किलोग्राम की हाइड्रॉलिक्स लिफ़्टिंग कपैसिटी के साथ यह सबसे नया ट्रैक्टर सुचारू संचालन सुनिश्चित करता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर मॉडल को इसकी भारी वजन खींचने और कम समय में लंबी दूरियां तय करने की क्षमता के लिए भी जाना जाता है। यह ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स स्पीड गियर, स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन, तेल में डूबे हुए ब्रेक प्रदान करता है। 

यह महिंद्रा जीवो ट्रैक्टर के साथ आप बहुत ही बढ़िया तरीके से अंगूर, गन्ने और कपास की फसलें उगा सकते हैं और सुविधाजनक रूप से हर किस्म के फलों के बागों में काम कर सकते हैं। महिंद्रा जीवो 225 डीआई ट्रैक्टर 4.60 - 4.81 लाख रुपए  (एक्स-शोरूम कीमत) की बजट अनुकूल कीमत पर उपलब्ध है। इस कीमत पर महिंद्रा जीवो डीआई 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर किसानों के लिए उपयुक्त है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर