Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

छोटे खेतों के लिए 15 एचपी ट्रैक्टर: फीचर्स व कीमत की जानकारी

छोटे खेतों के लिए 15 एचपी ट्रैक्टर: फीचर्स व कीमत की जानकारी
पोस्ट -03 फ़रवरी 2025 शेयर पोस्ट

छोटे खेतों के लिए 15 एचपी में जबर्दस्त ट्रैक्टर, जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत

Mahindra Yuvraj 215 NXT :  महिंद्रा भारत का नं. 1 ट्रैक्टर ब्रांड और बिक्री संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है। महिंद्रा 40 से अधिक देशों में ट्रैक्टर बेचता है। कंपनी की अत्याधुनिक शोध एवं अनुसंधान सुविधाएं दुनिया भर के किसानों को आधुनिक और नई तकनीकी समाधान प्रदान करने में मदद करती हैं। इसके द्वारा बनाए गए ट्रैक्टर भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के किसानों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। तकनीक रूप से उन्नत शक्तिशाली इंजन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और अपने कम रखरखाव खर्च जैसी खास विशेषताओं के साथ महिंद्रा किसानों के लिए ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। इसमें महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) शामिल है। यह महिंद्रा इंडिया लाइन-अप का 15 एचपी मिनी ट्रैक्टर है, जो अपनी रेंज में दमदार इंजन और उन्नत विशेषताओं से लैस है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर, छोटे खेतों के लिए एक जबर्दस्त मशीन है। इस दमदार और बहु उपयोगी ट्रैक्टर को खासतौर पर इस तरह से डिजाइन किया गया है कि आप अपनी खेती से जुड़े सभी काम बड़ी आसानी से पूरे कर सकें। अगर आप छोटे और मध्यम आकार के खेतों के लिए पावरफल और किफायती समाधान की तलाश कर रहे हैं, तो महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर आपके लिए उपयुक्त विकल्प साबित हो सकता है। यह महिंद्रा युवराज ट्रैक्टर कम तेल खपत के साथ भरोसेमंद कार्य प्रदर्शन प्रदान करता है। आईए, इस लेख में महिंद्रा के Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और खास फीचर्स के बारे में जानते हैं। 

New Holland Tractor

10.4 kW (15 एचपी) का शक्तिशाली इंजन (Powerful engine of 10.4 kW (15 hp)

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर के 10.4 kW (15 एचपी), एक सिलेंडर इंजन के साथ आप सुचारू एवं कुशल परफ़ॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं, जो यह सुनिश्चित करता है कि हर काम सटीकता से पूरा हो जाए। 863.55 सीसी क्षमता का वॉटर कूल्ड इंजन, इसे 48 एनएम की मैक्सिम टॉर्क और 2300 का रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) की पावर प्रदान करता है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर में 8.5 kW (11.4 एचपी) मैक्सिमम पीटीओ है। अगर आप अपनी खेती से जुड़ी बहुत सी जरुरतों के लिए महिंद्रा मिनी ट्रैक्टरों की तलाश में हैं, तो महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर आपके लिए बेहतरीन साथी हो सकता है। क्योंकि यह ट्रैक्टर परफ़ॉर्मेंस से कोई समझौता नहीं करता।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रांसमिशन (Mahindra Yuvraj 215 NXT Transmission)

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर में सिंगल प्लेट ड्राई क्लच और स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन प्रणाली है। इस गियरबॉक्स में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड गियर मिलते हैं। इसमें सिंगल ड्रॉप आर्म, मैकेनिकल स्टीयरिंग और ड्राई डिस्क टाइप ब्रेक है, जो इसे खेती के दौरान आसान संचालन और मजबूत पकड़ बनाए रखने की क्षमता प्रदान करते हैं। ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर इंजन लंबे समय तक स्वस्थ रखता है, जिससे ट्रैक्टर की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर की 778 केजी की हाइड्रॉलिक्स लिफ़्टिंग कपैसिटी है, जो इसे बगीचों और बागवानी खेती के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी के खास फीचर्स (Special features of Mahindra Yuvraj 215 NXT)

  • बेहतर स्पीड : ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 25.62 kmph और रिवर्स स्पीड 5.51 kmph है। 
  • कॉम्पैक्ट डिजाइन : तंग खेतों में फिट हो जाता है और इसे खास तौर पर दो फसलों (अंतर फसल) के बीच काम करने के लिए बनाया गया है।
  • ऑटोमेटिक डेप्थ एंड ड्राफ्ट कंट्रोल हाइड्रॉलिक्स : 11.2 kW (15 एचपी)  महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर में भी अचूक हाइड्रॉलिक्स देता है। किसी मैन्युअल हस्तक्षेप के बिना पूरे खेत में स्वचालित और एक समान गहराई सुनिश्चित करता है। 
  • साइड शिफ्ट गियर : अपने एर्गोनॉमिकली डिजाइंड साइड शिफ्ट गियर के साथ यह ड्राइव करते समय ज्यादा आराम देता है। इसमें आसानी से अंदर आने और बाहर जाने के लिए ज्यादा स्पेस भी उपलब्ध है। 
  • एडजस्टेबल साइलेंसर : फलों के बागानों से संबंधित कार्यों में यह जरूरी फीचर है। यह दो पार्ट्स वाला डिटेचेबल साइलेंसर है, जिससे फलों के बगीचों में काम करने और एक पंक्ति से दूसरी पंक्ति में मुड़ने में आसानी हो। 
  • वेट एडजस्टमेंट सीट : वेट एडजस्टमेंट वाली सीट लंबी ड्राइव के दौरान ज्यादा आराम सुनिश्चित करती है। 
  • वॉटर-कूल्ड इंजन : इसका वॉटर कूल्ड इंजन बेहतरीन परफॉर्मेंस और श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ईंधन दक्षता प्रदान करता है। 
  • टूल बॉक्स : आसान और तुरंत पहुंच के लिए टूल बॉक्स को बैटरी बॉक्स के नीचे दिया गया है। 
  • उपकरणों के लिए शक्तिशाली : अपने 10.4 kW (15 एचपी) इंजन के साथ महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर 1 एम रोटावेटर, 5 टाइन कल्टीवेटर, एम बी प्लो, सीड फर्टिलाइजर ड्रिल (5 टाइन), टिपिंग ट्रॉली जैसे उपकरणों के लिए शक्तिशाली और सुचारू प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।  

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी की कीमत (Mahindra Yuvraj 215 NXT Price)

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी कुल लंबाई 3760 एमएम, चौड़ाई 1705 एमएम, ग्राउंड क्लीयरेंस 245 एमएम और  कुल वजन 780 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में 19 लीटर का फ्यूल टैंक और 1490 एमएम का व्हीलबेस है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी की कीमत 3.29 लाख से 3.50 लाख रुपए एक्स-शोरूम है।  इस मिनी ट्रैक्टर में उपलब्ध फीचर्स और कार्य प्रदर्शन क्षमता के अनुसार यह कीमत किसानों के लिए लागत प्रभावी है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर में निवेश कर आप अपनी खेती और उत्पादकता बढ़ा सकते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी पर 2 साल या 2 हजार घंटे की वारंटी प्रदान करता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर