ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

ऋण माफी योजना - किसानों का होगा 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ

ऋण माफी योजना - किसानों का होगा 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ
पोस्ट -10 दिसम्बर 2022 शेयर पोस्ट

ऋण माफी योजना - जानिए कौनसे किसानो का होगा 50,000 रुपए तक का कर्ज माफ़

देश के किसानों को आर्थिक संबल बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी इसी कार्य में लगी हुई है। किसानो को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारें द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है। किसानो को किसी भी तरह आर्थिक परेशानियों से न जूझना पड़े इसके लिए कई प्रकार की योजनाएं भी चलाई जा रही है। इसी बीच झारखंड सरकार ने राज्य में आर्थिक परेशानियों से जूझ करे किसानों के हित में एक अहम फैसला किया लिया है। पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा बैठक में किसानों के पुराना कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से कृषि ऋण माफी योजना को पूरे राज्य में शुरू किया गया है। सरकार इस योजना के तहत राज्य के किसानों के पुराने कर्ज के 50,000 रूपए तक की राशि माफ किया जाएगा। इसके साथ ही नई फैसले के अनुसार फसल राहत योजना राज्य में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना को भी रिप्लेस करेंगी। योजना के तहत झारखंड सरकार राज्य के सभी किसानों का रैयत और गैर रैयत के 50,000 रुपए तक के कृषि कर्ज को माफ करेगी, चाहे वह किसी भी बैंक से लिए गया है। आइए ट्रैक्टगुरु के इस लेख के माध्यम से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

New Holland Tractor

योजना को शुरू करने का उद्देश्य

रिपोर्टस के अनुसार प्रस्तावित योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य के अल्पावधि कृषि ऋण धारक किसानों को ऋण के बोझ से राहत देना है। इसके लिए झारखंड सरकार साल 2021 में फसल राहत योजना के साथ कृषि कर्ज माफी योजना को लेकर आई थी है। सरकार ने इस योजना के तहत राज्य में प्रति किसान 50,000 रुपए तक के किसानों के पुराने ऋण माफ करने का लक्ष्य किया है। इसके लिए नई झारखंड केबिनेट बैठक के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए 2,000 करोड़ रूपए की अंतिम राशि आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। इस धन राशि से उन सभी किसानों के पूराने कर्ज माफ किए जाएगे। जिन्हें कुछ कारणों से सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया। बताया जा रहा है कि योजना के तहत राज्य में 9.07 लाख पात्र किसानों का ऋण माफ़ किया जाना था, लेकिन विभिन्न बैंकों द्वारा इन पात्र किसानों के विरुद्ध मात्र 6 लाख 6 हजार किसानों का डाटा ही अपलोड किया जा सका है। इससे योजना के शेष पात्र किसान अभी भी ऋण माफी योजना (Debt Waiver Scheme) के लाभ से वंचित हैं।

31 मार्च 2020 तक ली गई लोन राशि माफ की जाएगी

झारखंड केबिनेट मीटिंग में बताया गया कि झारखंड की कुल आबादी मैं से लगभग 75 प्रतिशत कृषि और संबद्ध गतिविधियों पर निर्भर करता है। झारखंड राज्य सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के विकास के लिए निर्धारित है। किसानों को अपने द्वारा लिए गए पुराने कृषि ऋण से मुक्त करने के लिए झारखंड सरकार ने वर्ष 2020-21 में “झारखंड कृषि ऋण माफी योजना” की शुरुआत की गई थी। झारखंड सरकार ने उन किसानों के लिए एक अल्पकालिक कृषि ऋण माफी योजना शुरू करने का फैसला किया है, जिन किसानों जिनकी आय का हिस्सा कृषि ऋण चुकाने में जाता है। ऐसे किसानों का 31 मार्च 2020 तक ली गई लोन की राशि को डीबीटी के माध्यम से लोन लेने वाले किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। राज्य सरकार प्रत्येक परिवार में से एक व्यक्ति का विचार इस योजना के अंतर्गत कर रही है लेकिन इससे पहले उस व्यक्ति से 1 रुपए का टोकन चार्ज किया जाएगा। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2022 के पहले चरण में 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए जाएंगे। झारखंड किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत राज्य के लगभग 9 लाख किसानों का 50 हजार रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा।

शेष बचे किसानों को दिया जाएंगा लाभ

समीक्षा बैठक में बताया गया कि बाकी बचे पात्र किसानों की ऋण माफी दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों का डाटाबेस तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभियान चलाकर पात्र किसानों का पंचायत वार डाटा बेस तैयार कराएं, ताकि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण माफी का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के अंतर्गत एक राज्य-स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसमें फसल ऋणदाता आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। विभिन्न बैंकों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए फसल ऋण सक्षम करने के लिए आधार को खाते से जोड़ना होगा।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैसे पात्र किसान जिनका कृषि ऋण माफ किया जा चुका है उनका फसल ऋणदाता आंकड़े पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी सार्वजनिक किया जाए।

कृषि ऋण माफी योजना की मुख्य विशेषताएँ 

  • झारखंड में किसानों के लिए झारखंड किसान कर्ज माफी योजना 2022 की घोषणा साल 2021 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। इस योजना के तहत झारखंड के सभी छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
  • बैंक द्वारा आधार कार्ड और राशन कार्ड से आच्छादित स्टेंडर्ड केसीसी लोन के विवरण, ऋण माफी पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे।
  • झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में 31 मार्च, 2020 तक के मानक फसल ऋणी लाभ उठा सकेंगे।
  • योजना के तहत 31 मार्च, 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50,000 तक की बकाया राशि माफ किए जायेंगे।
  • योजना वेब पोर्टल के माधयम से ऑनलाइन कार्यान्वित की जायेगी।
  • इस योजना में लाभ एक परिवार के एक ही सदस्य को दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन क्रियान्वयन से आवेदक तथा पदाधिकारियों के बीच कम से कम सम्पर्क होगा।
  • कॉमन सर्विस सेंटर तथा बैंक के द्वारा आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जिससे आवेदकों को उनके घर के पास ही योजना की सुविधा उपलब्ध करना।
  • डीबीटी के माध्यम से बकाया ऋण की अदायगी।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदकों के शिकायतों का निवारण।

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2022 के लिए पात्रता

  • इस योजना के तहत राज्य सरकार उन छोटे और सीमांत किसानों का 50 हजार तक का लोन माफ करेंगी। चाहे वह किसी भी बैंक से लिए गए हो।
  • इसके अलावा पारंपरिक फसल, गन्ने और फलों की खेती करने वाले किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान को झारखंड का स्थानीय निवासी  होना चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास अपना अपना आधार कार्ड, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना होगा।
  • किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • एक परिवार से एक ही फसल ऋण धारक सदस्य पात्र होंगे।
  • आवेदक किसान केडिट कार्डधारक होने चाहिए।
  • आवेदक अल्पविधि फसल ऋणधारक होने चाहिए।
  • फसल ऋण झारखण्ड में स्थित अर्हत्ताधारी बैंक प्राप्त बैंक से निर्गत होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मानक फसल ऋण खाता होना चाहिए।

झारखंड कृषि कर्ज माफी योजना 2022 FAQ

Que 1. झारखंड कृषि कर्ज माफी योजना में कुल कितने किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा?

Ans. योजना के तहत राज्य में  9.07 लाख पात्र किसानों का ऋण माफी किया जाएगा।

Que 2. झारखंड कृषि कर्ज माफी योजना लिस्ट 2022 ऑनलाइन कैसे देखे?

Ans. कृषि कर्ज माफी योजना लिस्ट 2022 आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर देखी जा सकती है।

Que 3. झारखंड कृषि कर्ज माफी योजना में कब तक का कर्ज माफ किया जाएगा?

Ans. जिन किसान भाइयों ने 31 मार्च 2020 तक लोन लिया है उनका लोन योजना के अंतर्गत माफ किया जाएगा।

Que 4. कितने तक का कर्ज माफ किया जाएगा?

Ans. योजना के तहत 31 मार्च, 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया खातों में 50,000 तक की बकाया राशि माफ किए जायेंगे।

Que 5. किन किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा?

Ans. इस योजना के तहत राज्य सरकार उन छोटे और सीमांत किसानों का 50 हजार तक का लोन माफ करेंगी। चाहे वह किसी भी बैंक से लिए गए हो।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर