Maize Procurement on MSP : मक्का उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने रबी सीजन में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर मक्का की खरीद शुरू की है। योगी सरकार (Yogi Government) राज्य में रबी मक्का 2,225 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदेगी। मक्का की खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है, जो 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। सरकारी खरीद केंद्रों पर मक्का खरीद का काम प्रात: 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। वहीं, मक्का से इथेनॉल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्का की खरीद की जाएगी। साथ ही किसानों को एमएसपी के अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी। प्रदेश के कोंडागांव जिले की मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा ईथेनॉल निर्माण के लिए मक्का खरीदी प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उत्तरप्रदेश के अधिक उत्पादन वाले जनपद जैसे बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, ओरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या एवं मिर्जापुर में किसानों से मक्का की खरीद एमएसपी (न्यनूनतम समर्थन मूल्य) पर की जाएगी। जनपद के क्रय केंद्रों पर उपज बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा, सरकार पंजीकृत किसानों से मक्का की एमएसपी पर खरीद करेगी। वहीं, दूसरी ओर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies या OMC) से प्राप्त लक्ष्य के आधार पर सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) को 25,000 क्विंटल मक्का की आवश्यकता है, जिसकी खरीदी संस्था के अंशधारी किसान सदस्यों से की जाएगी। इसके लिए किसानों को टोकन वितरित करने का काम 19 जून 2025 से शुरू किया जा चुका है।
यूपी की योगी सरकार ने राज्य में किसानों से सीधे रबी सीजन की मक्का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद शुरू की है। 15 जून से खरीद प्रारंभ की जा चुकी है, जो 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। किसानों से मक्का की खरीद केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2225 रुपए प्रति क्विंटल पर की जाएगी। वहीं, मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) द्वारा किसानों से मक्का की खरीद इसी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। भारत सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समिति द्वारा किसानों को एमएसपी पर प्रोत्साहन राशि के रूप में अतिरिक्त बोनस राशि भी दी जाएगी। किसानों को इस बोनस राशि का भुगतान विकास खंड के अनुसार किया जाएगा, जिसमें कोण्डागांव और माकड़ी के लिए 40 रुपए क्विंटल, फरसगांव हेतु 50 रुपये क्विंटल एवं केशकाल तथा बड़ेराजपुर के मक्का किसानों को 60 रुपए क्विंटल अतिरिक्त दिया जाएगा।
सभी अंशधरी किसानों को समान अवसर मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए, प्रति एकड़ अधिकतम 10 क्विंटल मक्का उपज ही खरीदी जाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में उपज के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। प्रदेश में निर्धारित खरीद केंद्रों पर मक्का खरीद का काम सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। वहीं, कोंडागांव जिले के कोकोड़ी स्थिति इथेनॉल प्लांट में मक्का की खरीदी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक की जाएगी। मक्का खरीदी के लिए किसानों से टोकन 19 जून 2025 से जारी किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 10 बजे से शाम 5 बजे तक टोकन वितरण का काम किया जा रहा है। जिले के पांचों विकासखण्डों में चिन्हित 2-2 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों (लैम्प्स) से टोकन वितरण किए जा रहे हैं। कोण्डागांव, दहीकोंगा, माकड़ी, अमरावती, फरसगांव, बड़ेडोगर, केशकाल, धनोरा, बड़ेराजपुर, सलनास्थित समितियों में टोकन वितरण केंद्र बनाया गया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मक्का फसल बेचने और एमएसपी पर बोनस लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को निर्धारित सहकारी समितियों से टोकन लेना होगा। इसके लिए किसानों को अपना पंजीयन खरीद केंद्रों पर करवाना अनिवार्य है। किसानों को ऋण पुस्तिका, शेयर सर्टिफिकेट या शेयर क्रय की रसीद, आधार कार्ड, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की छायाप्रति अपने साथ लेकर लैम्प्स (आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों) जाना होगा, जबकि मक्का बिक्री के लिए यूपी किसानों को fcs.up.gov.in वेबसाइट या मोबाइल ऐप UP Kisan Mitra पर पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य है।
सरकार द्वारा मक्का की बिक्री के लिए OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण हेतु किसान भाई वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित करें और SMS द्वारा भेजे गए OTP भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण करें। रजिस्टर्ड किसानों से ही समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीद किया जाएगा, इच्छुक उत्पादक किसान खरीद जल्द ही अपना पंजीकरण कराएं और खरीद टोकन पाएं। टोकन में मक्का विक्रय तिथि एवं मात्रा की स्पष्ट जानकारी का विवरण होगा। केवल निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही मक्का एमएसपी खरीद सुनिश्चित होगी। मक्का खरीद हेतु उपज में न्यूनतम स्टार्च की मात्रा 58 प्रतिशत, अधिकतम नमी 14 प्रतिशत, काला मक्का 1.3 प्रतिशत तक कोई कमी नहीं की जाएगी। मक्का का विक्रय 50 किलोग्राम के बारदानों में किया जाएगा। इच्छुक किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना (Minimum Support Price Scheme) का फायदा उठाएं।
मक्का फसल खरीद के लिए एमएसपी का भुगतान किसानों को सीधे PMFS के माध्यम से आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। किसानों को यह भुगतान 7 कार्य दिवसों के भीतर किया जाएगा। इसके लिए, किसान का बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात् बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा NPCI पोर्टल पर मैप्ड एवं सक्रिय होना चाहिए। किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की व्यवस्था भी की गई है। किसान जिले की आधिकारिक वेबसाइट से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जबकि यूपी किसान बिक्री से संबंधित किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-150 पर या संबंधित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y