Popular tree cultivation : जलवायु परिवर्तन के चलते पारंपरिक फसलों की खेती में कीट, बीमारियां जैसी कई अन्य जोखिम बढ़ गए हैं, जिससे किसानों की आय और उत्पादन प्रभावित हुए हैं। इसको देखते हुए कई क्षेत्रों के किसान अब कमर्शियल खेती को अपना रहे हैं। डिमांड में रहने वाले शीशम, साखू, सागौन, महुआ, देवदार, चिनार यानी पॉपुलर जैसे इमारती वृक्ष की खेती (timber tree farming) से किसान लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। अगर आप कम समय में लखपति बनाना चाहते हैं, तो पॉपुलर पेड़ (जिसे चिनार भी कहते हैं) की खेती कर सकते हैं। इसकी खेती से आप कुछ सालों में 8 से 10 लाख रुपए तक की कमाई कर सकते हैं। किसान भाई गेहूं, धान, मक्का जैसी पारंपरिक फसलों के साथ-साथ आसानी से पॉपुलर की खेती कर सकते हैं। इसके पेड़ की लकड़ी की मांग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है। साथ ही पॉपुलर की लकड़ी (Poplar wood) बाजारों में अच्छे भाव से भी बिकती है, जिससे किसानों को अच्छा खासा अतिरिक्त मुनाफा मिल जाता है।
पॉपुलर की खेती और पौधारोपण से कई किसान मालामाल हुए हैं। बाजार में पॉपुलर पेड़ की डिमांड बहुत है और इसकी खेती में लागत कम और मुनाफा अधिक होता है। किसान अपने खेत की मेढ़ पर पॉपुलर (Popular Plantation) के पौध लगाकर कुछ ही सालों में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इसके अलावा, पर्यावरण सरंक्षण में भी महत्पूर्ण योगदान कर रहे हैं। पॉपुलर की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है, जिससे किसानों का रुझान इसकी खेती में तेजी से बढ़ने लगा है।
पॉपुलर की लकड़ी और छाल का उपयोग प्लाइवुड, माचिस की तीलियां, फर्नीचर बोर्ड बनाने और कागज उद्योग में किया जाता है। इसके अलावा, खेल की वस्तुएं और पेंन्सिल बनाने में भी इसकी लकड़ी यूज होती है, जिससे बाजार में पॉपुलर लकड़ी की डिमांड और कीमत काफी हाई बनी रहती है। पॉपुलर का पौधा 4 से 5 साल में पूर्ण तैयार होकर पेड़ बन जाता है। इसके पेड़ की ऊंचाई लगभग 50 से 60 फुट और मोटाई 3 -4 फुट तक हो जाती है। बाजार में पॉपुलर की लकड़ी 700 से 800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिकती है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 200 से 250 पौधे लगाएंगे तो आप लगभग कुछ साल में इससे 8 से 10 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ साल पहले इसकी लकड़ी के दाम कम होने से किसानों ने पॉपुलर की खेती से मुंह मोड़ लिया था, लेकिन अब बाजारों में इसकी लकड़ी के दाम फिर से आसमान छूने लगे हैं, जिससे अब पॉपुलर की खेती में किसानों का रुझान बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बड़ी संख्या में किसान अब अपने खेत के मेढ़ पर इसके पौधारोपण कर, उत्पादन से मुनाफा कमा रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी की जानकारी के अनुसार, पॉपुलर के पौधों की रोपाई 18-20 डिग्री तापमान के बीच करना चाहिए, जबकि, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 45 डिग्री में पेड़ों का विकास बेहतर होता है।
पॉपुलर के पौधे फरवरी से अप्रैल महीने तक लगाए जा सकते हैं। पौधारोपण के लिए पहले एक मीटर गहरे गड्ढे तैयार करें। गड्ढों के बीच की दूरी 5 से 6 मीटर की रखें। रोपाई के 4 से 5 साल में इसका पेड़ तैयार हो जाता है। इस दौरान इसके साथ गेहूं, मक्का, धान एवं अन्य फसलों की खेती की जा सकती है। पॉपुलर का एक तैयार पेड़ का वजन करीब तीन से साढ़े तीन क्विंटल के आस-पास होता है। अगर इसका औसत वजन तीन क्विंटल भी निकाला जाए तो भी इसके एक हेक्टेयर खेत से चार साल में लाखों रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है। पॉपुलर की 109 नंबर वैरायटी के पौधे, इसकी कमर्शियल खेती के सबसे उपयुक्त होते हैं। किसान इसे लगाकर इसके उत्पादन से काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। किसान इसकी कमर्शियल खेती लगाने से पहले अपने क्षेत्र के कृषि विशेषज्ञों से संपर्क की पर्याप्त जानकारी जरूरी हासिल कर लें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y