ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

फसल कटाई की छोटी और सस्ती मशीनें : श्रम और पैसे दोनों की होगी बचत

फसल कटाई की छोटी और सस्ती मशीनें : श्रम और पैसे दोनों की होगी बचत
पोस्ट -01 अक्टूबर 2022 शेयर पोस्ट

फसल काटने की सबसे सस्ती मशीन, जानें विशेषता और कीमत 

दरअसल इस समय देश के सभी क्षेत्रों में खरीफ सीजन की फसलें अपने पीक पर है। देश के अधिकतर हिस्सों में तो खरीफ फसलों की कटाई शुरू भी हो चुकी है। ज्यादातर इलाकों में इन फसलों की कटाई का काम जोर शोर से चल रहा है। लेकिन फसल कटाई के समय किसानों के लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण काम समय पर फसल कटाई के लिए मजदूर ढूढ़ना होता है। फसल कटाई के लिए समय पर मजदूर न मिलने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। वर्तमान समय में मजदूरों की भी भारी कमी देखी जा रही है। ऐसे किसान ऐसे कृषि यंत्रों की तलाश करते है, जो सस्ते और छोटे हो तथा कम लागत पर आसानी से खरीद पाए। क्योंकि बाजार में फसल कटाई की कई मशीने है और यह बड़ी और कीमत में ज्यादा है। किन्तु किसानों को इस मुश्किल देखते हुए बाजार में कई कंपनियों ने फसल काटने वाली कई मशीनें उतारी हैं, जो छोटी और सस्ती है। छोटे किसान भी इन्हें आसानी से खरीद सकते है। तो ट्रैक्टरगुरु के इस लेख में हम आपकों ऐसी ही कुछ सस्ती और छोटी फसल कटाई मशीनों के बारें में जानकारी देगे जिन्हें आप आसानी से खरीद कर फसल की कटाई कर पाएगे और और इन्हें किराये पर चलाकर अच्छा पैसा भी कमा सकते हैं।

New Holland Tractor

फसल कटई की छोटी और सस्ती मशीनों के प्रकार 

फसल काटने वाले सस्ती ओर छोटी मशीनों के कई प्रकार कंपनियों ने बाजार में उतारें है। स्थानीय बाजारों में यह कई रेंज में उपलब्ध है। छोटे और सीमांत किसान इन मशीनों को आसानी से खरीद सकते है। इन छोटी फसल कटाई मशीनों की कीमत 15 से लेकर 40 हजार तक हो सकती है। यह मशीन गेहूं, धान, धनिया और ज्वार आदि की कटाई बखूबी से करती है. ब्लेड बदल कर चाहें तो मक्के की भी कटाई कर सकते हैं। सबसे सस्ती कटाई मशीनों में ब्रश कटर, क्रॉप कटर और छोटू मशीन बजारों में प्रचलित है। इन मशीनों की कीमत बहुत ज्यादा नहीं है। आजकल ऑनलाइन भी ऐसी मशीनें मिल रही हैं। 

ब्रश कटर फसल कटाई मशीन 

छोटे और सीमांत किसानों के लिए ब्रश कटर मशीन काफी उपयोगी यंत्र है। इसके प्रयोग से करीब दो घंटे में एक बिगहा धान की कटाई संभव है। पेट्रोल चालित इस मशीन इस्तेमाल जानवरों के लिए चारा, घास काटने सहित अन्य छोटी चीजों को काटने के लिए किया जा सकता है। इस मशीन से कटाई करने में समय कम लग रहा है। साथ ही मानव बल का अधिक उपयोग नही होता है। जिससे घर के एक दो सदस्य भी आसानी से फसल काट लेते है। यह यंत्र बैकपैक और साइड पैक में आते है  किसान अपनी सुविधा के हिसाब से इसका चयन करके इसकी खरीदारी कर सकते है। 

ब्रश कटर मशीन की कीमत 

वर्तमान में कई कंपानियों ने बाजारों में ब्रश कटर मशीन उतारे हुए है। इनमें 2 स्ट्रोक और 4 स्ट्रोक मॉडल आदि उपलब्ध है। इन मशीनों का औसतन वजन 8-10 किलोग्राम तक होता हैं। किसान इसे पीठ पर लटकाकर फसलों की कटाई कर सकते है। ब्रश कटर मशीन की कीमत 10 हजार रुपए से शुरू हो जाती है। इसकी कीमत इस के स्ट्रोक और मॉडल पर भी निर्भर करती है। किसान अपनी आवश्यकता एवं जरूरत के हिसाब से मॉडल का चयन करके इसे खरीद सकते है। 

क्राप कटर मशीन 

क्राप कटर मशीन में एक गोलाकार आरा ब्लेड, सेफ्टी कवर, विंडरोइंग सिस्टम, कवर के साथ ड्राइव शॉफ्ट, स्टार्टर नांब, हैंडल, ऑपरेटर के लिए हैगिंग बैंड पेट्रोल टैंक, एयर क्लीनर और चोक लीवर लगे होते हैं। इन मशीनों की बड़ी खासियत यह है कि छोटे या बड़े किसान खुद की फसल की कटाई करने के साथ किराये पर भी चला सकते हैं। डीजल पर चलने वाले ये ज्यादातर मशीनें बेहद कम तेल का खपत लेती हैं और प्रति एकड़ आधा लीटर डीजल तक में काम चल जाता है। इस मशीन से एक एकड़ में कटाई करने में लगभग 16 घंटे का समय लगता है। इस मशीन को अधिकतर खड़ी फसलों की कटाई के लिए इस्तेमाल किया जात है। इसके जरिए फसल को लगभग 15 से 20 से.मी. की ऊंचाई से काटा जा सकता है। इससे फसल को काटने की चौड़ाई 255 सेमी तक होती है, तो वहीं इसमें 48 से 50 सीसी की शक्ति से चल सकती है। इसका वजन 8 स 10 किलोग्राम तक होता है। यह 8 हजार से शरुआत होती हैं। 

छोटू मशीन, जिसे रीपर मशीन भी कहते है

छोटू (रीपर) मशीन छोटी फलस दाल, चना, सोयाबीन और बरसीम उत्पादन किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। क्योंकि फसले आकार में छोटी होती है किसानों की इनकी कटाई में सबसे ज्यादा समस्या आती है। किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। इसके समाधान के लिए भी बाजार में कई छोटू मशीनें उपलब्ध है। किसान इन मशीनों को इन फसलों को काटने के लिए आजमा सकते है। बाजार में छोटू मशीन रीपर के नाम से आते है। इससे दाल, चना, बरसीम और सोयाबीन जैसे छोटी फसलों को आसानी से कटाई कर सकते हैं। छोटू रीपर मशीन से 1 फुट तक के पौधों की भी आसानी से कटाई होती है। एक बीघे में मशीन में आधा लीटर डीजल लगता है। इसके बाद मेंटीनेंस आदि का खर्च बेहद कम है। सब कुछ काटछांट कर एक बीघे पर 200 रुपये तक की बचत हो जाती है। इस मशीन में 50 सीसी का 4 स्ट्रोक इंजन होता है। रीपर मशीन बहुत हल्की होती है और कुल वजन 8-10 किलो तक होता है। यह मशीन 29 हजार में मिलती है और 1 साल की वारंटी है।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व मैसी फर्ग्यूसन  ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर